Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Delhi blast के घायलों से मिले PM Modi, केस में हुए कई अहम खुलासे

Anju Pankaj Desk, November 12, 2025

दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके में घायलों से अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. प्रधानमंत्री भूटान से लौटकर सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. उन्होंने पहले ही ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस ब्लास्ट से पूरा देश हिल गया है. इस हमले के साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और जांच एजेंसियां मामले की तह तक जाएंगी. सोमवार शाम दिल्ली में जो भयानक घटना हुई. उससे सभी बहुत दुखी हैं. मैं प्रभावित परिवारों का दुख समझता हूं, आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है.

इस बीच जांच एजेंसियों ने इस मामले कई अहम खुलासे किए हैं. ब्लास्ट में इस्तेमाल कार को चला रहा आतंकी डॉ उमर नबी 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी पर एक बड़े हमले की साजिश रहा था. उधर पुलिस ने आतंकियों की दूसरी कार के बारे में पता लगा लिया है. लाल रंग की ये कार हरियाणा के खंदावली गांव के पास से बरामद की गई.

जांच में ऐसी भी बात सामने आ रही है कि आतंकियों का यह ग्रुप फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से ऑपरेट हो रहा था. आतंकी डॉ शाहीन शाहिद ने पूछताछ में बताया है कि वो पिछले 2 साल से विस्फोटक जमा कर रही थी. इस ग्रुप का मकसद दिल्ली समेत देश में कई जगहों पर मुंबई के 26/11 जैसा हमला करना था. इसके अलावा ग्रुरुग्राम और फरीदाबाद के स्टेशन और मॉल्स भी इनके निशाने पर थे. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes