प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल की संसद का सर्वोच्च सम्मान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल प्रदान किया गया. नेसेट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसराइल पर हमास के हमले की निंदा करते हुए कहा कि हम आपके दर्द को समझते हैं. भारत लंबे वक्त से आतंकवाद से पीड़ित रहा है वह इजरायल के साथ खड़ा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की भारत और इजराइल का रिश्ता 2000 साल से भी पुराना है. बुक ऑफ स्तेर में भारत का जिक्र मिलता है और तलमुद में हमारे व्यापारिक संबंधों का जिक्र है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के इजरायल के दौरे पर हैं
वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि पीएम मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है. वह एशिया के शेर और दुनिया के सम्मानित नेता हैं. जिस वक्त पीएम मोदी नेसेट को संबोधित करने के लिए संसद पहुंचे, उस दौरान वहां के सांसदों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया और मोदी-मोदी के नारे भी लगाए. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)