प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया. इस प्रतिमा का अनावरण गोवा के कैनाकोना में श्रीसंस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में किया गया. यह मूर्ति 77 फीट ऊंची है. इस प्रतिमा का निर्माण मशहूर मूर्तिकार Ram Sutar ने किया है. Ram Sutar वही मूर्तिकार हैं जिन्होंने Statue of Unity का डिजाइन बनाया था.
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ अपनी स्थापना की 550वीं वर्षगांठ मना रहा है. बीते 550 साल में इस संस्था के समय के कितने ही चक्रवात झेले हैं. युग बदला, दौर बदला देश और समाज में कई बदलाव हुए लेकिन बदलते युगों और चुनौतियों के बीच इस मठ ने अपनी दिशा नहीं खोई, बल्कि मठ लोगों को दिशा देने वाला केंद्र बनकर उभरा और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)