Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

PM मोदी ने देखी The Sabarmati Report, फिल्म मेकर्स की तारीफ की

Anju Pankaj Desk, December 2, 2024December 2, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री, सांसद और फिल्म के कलाकार भी स्क्रीनिंग में मौजूद थे. फिल्म देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि – बहुत अच्छे से कहा है, ये अच्छी बात है कि सच सामने आ रहा है और वो भी उस तरीके से जिसे आम आदमी देख सके. झूठ कुछ ही वक्त के लिए दुनिया के सामने रह सकता है. अंत में सत्य ही मायने रखता है.

आज माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ और बाकी कैबिनेट मंत्रियों के साथ फिल्म देखने का एक अलग ही अनुभव था. मैं शायद इसे शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा. बहुत खुशी है कि इन सबके साथ फिल्म देखने का मौका मिला. माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ फिल्म देखने मेरे करियर का हाईएस्ट प्वाइंट है- विक्रांत मैसी, एक्टर.

देश के खिलाफ और सरकारों के खिलाफ राजनीतिक अस्थिरता और समाज में नफरत पैदा करने के लिए जो कृत्य हुए हैं. उसे जनता को जानने का अधिकार है. जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. उन चेहरों को पहचानने के साथ-साथ उनका पर्दाफाश करना भी जरूरी है. फिल्म की टीम ने सत्य उजागर करने के अपने दायित्व का निर्वहन किया है. यह प्रकरण अयोध्या से जुड़ा है. मैं घटना में मारे गए सभी राम भक्तों को श्रद्धांजलि देता हूं- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

कोई भी पावरफुल इको सिस्टम कितनी भी कोशिश कर ले, वो सच को अंधेरे से छुपाए नहीं रह सकता. फिल्म द साबरमती रिपोर्ट अद्वितीय साहस के साथ इकोसिस्टम को चुनौती देती है और उस भयावह घटना के पीछे की सच्चाई को दिन के उजाले में उजागर करती है- अमित शाह, गृहमंत्री

साबरमती एक बहुत अच्छी फिल्म है. अतीत का वो ऐसा काला अध्याय है. जिसकी सच्चाई इस फिल्म को देखने के बाद समझ आती है. राजनीति अपनी जगह है लेकिन वोटों की राजनीति के लिए इतना गंदा खेलना बहुत खराब बात है. मेरा मानना है कि उस समय प्रधानमंत्री मोदी तत्कालीन मुख्यमंत्री थे औऱ उन्होंने बेहद कुशलता के साथ पूरी घटना को संभाला था. ऐसे में इस फिल्म की सच्चाई सामने आनी चाहिए – मोहन यादव, सीएम, मध्य प्रदेश

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes