Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Tarique Rahman के शपथ ग्रहण में Bangladesh नहीं जाएंगे PM Modi

Anju Pankaj Desk, February 15, 2026

बांग्लादेश में चुनाव के बाद बांग्लादेश नेशनल पार्टी की सरकार बनने जा रही है. बीएमपी के अध्यक्ष तारीख रहमान 17 फरवरी को ढाका में शपथ ग्रहण करेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे. उनकी जगह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल होंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष और विदेश सचिव नवनिर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि – बांग्लादेश के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर की भागीदारी भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और स्थाई मित्रता को रेखांकित करती है. यह उन लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि है, जो दोनों देशों को जोड़ते हैं. विदेश मंत्रालय के बयान में आगे कहा गया है कि साझा इतिहास, संस्कृति और परस्पर सम्मान से जुड़े पड़ोसी देशों के रूप में भारत, तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश के एक निर्वाचित सरकार की ओर बढ़ने का स्वागत करता है. जिनकी सोच और मूल्यों को बांग्लादेश की जनता ने भारी जनादेश दिया है.

बीएनपी अध्यक्ष तारीक रहमान ने पिछले दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते में हम बांग्लादेश के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत से वापस लाने पर कहा कि यह पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा. इस मामले में कानून अपना काम करेगा. तारिक रहमान ने कहा कि हमारी विदेश नीति में Bangladesh और बांग्लादेशी लोगों का हित सबसे पहले आता है और अपने देश और लोगों के हितों की रक्षा करके हम अपनी विदेश नीति तय करेंगे.

तारिक रहमान ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था हर हाल में बनाई रखी जाएगी, शांति और सुरक्षा बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कानून सभी पर बराबर लागू होगा. उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि रास्ते और विचार अलग हो सकते हैं लेकिन देश के हित में सभी को साथ रहना होगा. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes