Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Jaipur में मस्जिद के बाहर पुलिस पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Anju Pankaj Desk, December 26, 2025

राजस्थान में जयपुर के चौमूं इलाके में समुदाय विशेष के लोगों ने मस्जिद के पास पुलिस पर अचानक पथराव कर दिया. इस पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिसके बाद इस इलाके में टेंशन फैल गई. दरअसल यहां मस्जिद के बाहर पड़े पत्थर को लेकर विवाद था. जिस आपसी सहमति के बाद हटाने का काम शुरू हुआ था. लेकिन अचानक उपद्रवियों ने रात दो बजे पुलिस को टार्गेट करके पत्थरबाजी शुरू कर दी.

अचानक हुए इस पथराव का पुलिस की टीम को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने लाठीचार्ज करके और आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात को काबू में किया. अधिकारियों के मुताबिक कई घरों से भी पत्थर फेंके गए. पुलिस ने इन घरों की पहचान कर ली है.

इसके बाद प्रशासन ने फौरन कई थानों की फोर्स को यहां तैनात कर दी. फिलहाल हालात नियंत्रण में है. जबकि करीब उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है. एहतियातन चौमूं इलाके में 28 दिसंबर तक इंटरनेट को बंद कर दिया गया है.

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes