उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के विजन से प्रेरित प्रगति मॉडल ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब दृढ इच्छाशक्ति और तकनीकी माध्यम और जवाबदेही एक मंच पर आती है तब नतीजे खुद ब खुद सामने आते हैं. उन्होंने कहा कि Digital Governance और सहकारी संवाद के जरिए परियोजनाओं को तय वक्त में पूरा करना संभव हुआ है.
लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Pro-active governance और नीतियों और परियोजनाओं को तय वक्त में लागू करने से शासन की सोच, कार्यशैली और परिणाम को बदल दिया है. उन्होंने कहा कि Pragati portal आज केवल समीक्षा तंत्र नहीं, बल्कि New India की कार्यसंस्कृति का सशक्त प्रतीक बन चुका है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)