दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली के एक कार्यक्रम के दौरान जमकर विवाद हुआ. कार्यक्रम में जैसे ही कुछ छात्रों ने दिवाली सेलिब्रेशन के लिए रंगोली सजा कर दीप जलाए वैसे ही मुस्लिम छात्रों ने सेलिब्रेशन को रुकवा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी. मुस्लिम छात्रों ने फलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए जाने लगे. बात इस कदर बढ़ गई कि मुस्लिम छात्रों और हिंदू छात्रों के बीच मारपीट की नौबत आ गई.
इस घटना को लेकर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि दिवाली के दियों और रंगोली से डर कर जिन इस्लामिक कट्टरपंथियों ने जामिया में दिवाली उत्सव में बाधा डाली वो जामिया को पाकिस्तान समझने की भूल ना करें. आप हमारी सहनशीलता को कमजोरी समझने की गलती कर रहे हैं. जामिया प्रशासन सुनिश्चित करें कि हिंदुओं के खिलाफ कोई प्रताड़ना ना की जाए.