Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

यूपी में LPG, petrol, diesel की कालाबाजारी रोकने के लिए 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR दर्ज

Anju Pankaj Desk, March 13, 2026March 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है. LPG, petrol, diesel की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग और जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश भर में लगातार निगरानी, निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए अब तक प्रदेश में 1483 ठिकानों पर छापेमारी की गई है और इन मामलों में 24 एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है.

उत्तर प्रदेश में एलपीजी की सप्लाई को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की घबराहट की स्थिति न बनने दी जाए. इस मामले में लोगों को सही जानकारी उपलब्ध हो. एक दिन पहले तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए यह निर्देश जारी किए हैं.

उन्होंने साफ कहा है कि किसी भी स्तर पर LPG की कमी उत्पन्न न होने पाए और जिन ग्राहकों ने एलपीजी की बुकिंग कराई है उन्हें निर्धारित नियमों के मुताबिक सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है जितना कि अफवाहों के जरिए प्रसारित करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिया है कि अगर जमाखोरी और कालाबाजारी की बात सामने आती है तो उसे मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes