रामनगरी अयोध्या में अब श्रद्धालु राम लला के साथ साथ राजा राम के दर्शन भी कर सकेंगे. मंदिर में स्थापित राम दरबार का दर्शन आम लोग भी कर सकेंगे. इसके लिए श्रद्धालुओं को राम मंदिर ट्रस्ट या अयोध्या जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास की जरूरत होगी. फिलहाल रोजाना कुल 1800 श्रद्धालु राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे. इसमें से 900 पास राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा और 900 पास जिला प्रशासन द्वारा जारी होंगे. ये सभी पास निशुल्क होंगे. जिनमें 900 पास में से 600 पास विशिष्ट श्रद्धालुओं के लिए और 300 पास सुगम दर्शन के लिए होंगे.
दर्शन के लिए बने 6 स्लॉट
- सुबह 7 बजे से 9 बजे तक
- सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
- दोपहर एक बजे से दोपहर 3 बजे तक
- दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
- शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक
- शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक