Bihar चुनाव में प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित Bihar से ही विकसित भारत और रामराज्य का निर्माण संभव है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में Bihar में विकास का नया युग शुरू हुआ है.
सीवान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने Bihar की गौरवशाली परंपरा को नुकसान पहुंचाया है. परिवारवाद, गुंडाराज और माफियाराज की सियासत ने बिहार को पीछे धकेला है. ये वही लोग हैं जिन्होंने भगवान राम के रथ को रोकने का काम किया था. जिन्होंने बड़े नेताओं का अपमान किया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि कांग्रेस ने सीताराम केसरी का अपमान किया, नेहरू ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन में जाने से रोका. आज फिर से वही लोग Bihar में माफियाराज लाने का सपना देख रहे हैं. लेकिन Bihar की जनता ने तय कर लिया है कि उन खानदानी माफियाओं को दोबारा पॉवर में नहीं लौटने देना है. उन्होंने कहा कि Bihar को भी रामराज्य के रास्ते पर आगे बढ़ाना है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)