अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान से भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। ईरान ने Strait of Hormuz से दो एलपीजी से भरे टैंकर ले जाने के लिए भारत को इजाजत दे दी है. दरअसल युद्ध की वजह से इस रास्ते से गुजर रहे जहाजों पर ईरान लगातार हमला कर रहा है। अब इससे घरेलू गैस आपूर्ति पर आ रहे प्रेशर को कम करने में मदद मिलेगी. ईरान के राजदूत मोहम्मद फतआली ने कहा कि ईरान Strait of Hormuz में भारत को सुरक्षित रास्ता देगा. हम दोनों देशों के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा रहा है.
क्या है Strait of Hormuz ?
यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और संकरा समुद्री चोक पॉइंट है. जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. यह ईरान और ओमान, यूएई के बीच स्थित है. वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 से 25% हिस्सा यहीं से गुजरता है, जिससे यह विश्व की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत ही रणनीतिक स्थान है. यह लगभग 167 किलोमीटर लंबा है, लेकिन इसकी सबसे संकरी जगह पर इसकी चौड़ाई केवल 33 से 39 किलोमीटर ही रह जाती है.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका जताई है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ईरान को ड्रोन तकनीक और युद्ध में सहायता दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका ड्रोन हमलों से निपटने में सक्षम है और यूक्रेन से मदद की जरूरत नहीं है.इस बीच खबर यह भी है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं. खबरों के मुताबिक उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है. इधर अमेरिका ने मुजतबा खामेनेई पर एक अरब डॉलर का इनाम घोषित किया है. (The image was created with the help of AI.)