Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

PM Modi और CM Yogi के समर्थन में इस्तीफा

Anju Pankaj Desk, January 27, 2026

प्रयागराज में संगम तट पर शंकराचार्य द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी के विरोध में अयोध्या में राज्य कर विभाग में तैनात जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. राज्यपाल को भेजे अपने दो पन्नों के त्यागपत्र में उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रदेश के मुखिया हैं और उनका अपमान किसी भी हालत स्वीकार नहीं किया जा सकता.

साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का वह नमक खाते हैं, जहां से उन्हें वेतन मिलता है वह इस प्रदेश और उसके नेतृत्व के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की टिप्पणी से वह पिछले तीन दिनों से मानसिक रूप से आहत हैं. इसी मानसिक पीड़ा के कारण उन्होंने यह कठोर फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि मैंने यह फैसला किसी दबाव में नहीं लिया, बल्कि आत्मसम्मान और अपने विचारों के आधार पर लिया है.

बता दें कि इससे पहले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes