बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट और नई अंतरिम सरकार के गठन के बाद से लगातार हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा अभी तक जारी है. इस बीच जयपुर में संत समाज ने बड़ी संख्या में जुट कर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का जबरदस्त विरोध किया. इस प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता पार्टी के विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि – कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां सनातनियों के साथ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ये जिहाज नहीं चलेगा और इसका जवाब देने के लिए करोड़ों सनातनियों की सेना तैयार है.
बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि – आज इस्कॉन जैसी संस्था और संतों को जिस तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है. वह बर्दाश्त से बाहर हो चुका है. आज प्रतिकार के रूप में हम लोग इकट्ठा हुए हैं और आगे जरूरत पड़ी तो हम अपनी बात जयपुर से दिल्ली तक पहुंचाएंगे. इतना ही नहीं जरूरत पड़ी तो हम बांग्लादेश भी जाएंगे. बांग्लादेश के जिहादी लोग है जो ऐसा कृत्य कर रहे हैं. उनको हम यहां से चेतावनी देना चाहते हैं कि आज हजारों की संख्या में सनातनी है. ये जिहाद अब नहीं चलेगा. ये जिहादी किस्म के लोग अब बर्दाश्त नहीं होंगे. ऐसी मानसिकता वाले लोग जो दूसरों को बर्दाश्त नहीं करते. ऐसा अब नहीं चलेगा. (तस्वीर साभार – बालमुकुंदाचार्य जी हाथोज धाम फेसबुक पेज से साभार)