Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Samajwadi Party को नहीं थी Ayodhya के विकास की फुर्सत, आज बदल गई रामनगरी- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, May 10, 2025May 10, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कहा कि अपनी सरकार के दौरान समाजवादी पार्टी को अयोध्या के विकास की फुर्सत नहीं थी. उस वक्त यहां एयर कनेक्टिविटी का कोई नामोनिशान नहीं था. रेलवे की सिंगल लाइन थी. बसों की भी सुविधा नहीं थी. जबकि आज रामनगरी पूरी तरह बदल गई है. यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. इंटरनेशनल स्तर का बस स्टेशन है और फोर लेन और सिक्स लेन की कनेक्टिविटी है.

अयोध्या के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए. साथ ही साथ उन्होंने हनुमान कुंड रविदास मंदिर भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 15 लाख की लागत से निर्मित सत्संग भवन को जनता को समर्पित किया.

इस बीच एक खबर ये भी है कि अयोध्या के राम मंदिर में लक्ष्मण जी (शेषावतार मंदिर में) की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. वनवासी के भेष में लक्ष्मणजी की करीब साढ़े चार फीट की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 30 मई को होगी. लक्ष्मणजी के साथ साथ कई और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी इसी दिन होगी. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes