उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने Samajwadi Party के PDA का मतलब पारिवारिक डेवलपमेंट अथॉरिटी बताया है. उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने प्रदेश को क्राइम का गढ़ बना दिया था. कर्फ्यू यहां की पहचान बन चुकी थी. लेकिन अब डबल इंजन सरकार की वजह से हालात बदल गए हैं. सुशासन और साफ नीयत ने यूपी को देश की इकॉनमी का प्रमुख हिस्सा बना दिया है.
यूपी Budget सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के Budget पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेहतर Connectivity है. बीस फरवरी को उत्तर भारत का Semi Conductor गौतम बुद्ध नगर में रखा जा रहा है. मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी की जकड़न से बाहर आए हैं. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)