Sanatan Premier League – कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की पहल पर इंदौर में 12 से 15 मार्च तक सनातन प्रीमियम प्रीमियर लीग का आयोजन कराया जाएगा. इसके लिए उन्होंने अपनी टीम भी तैयार की है. इस लीग का मकसद क्रिकेट के साथ युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ने का है. देवकीनंदन ठाकुर का कहना है कि आज के युवाओं के बीच सबसे ज्यादा क्रेज क्रिकेट का है, युवा खेल प्रेम के साथ पैसे और फेम के लिए क्रिकेट में जाते हैं. हमने सनातन प्रीमियर लीग का गठन करने का फैसला किया है. जिससे खेलों में युवाओं को आगे बढ़ाया जाए, उन्हें संस्कारवान भी बनाया जाए.
बता दें कि इंदौर में 13 मार्च से देश का पहला सनातन प्रीमियर लीग होगा. जिसमें देश भर से चुनी गई 8 टीमें खेलेंगी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मदनलाल शर्मा इस लीग के कमिश्नर हैं. दिल्ली, जयपुर, सूरत, देहरादून समेत देश के कई स्थानों से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. कई जगह ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा.
इस मुकाबले का फाइनल मैच 15 मार्च को होगा. जिसमें विजेता टीम को 31 लख रुपए और उपविजेता टीम को 15 लख रुपए का पुरस्कार मिलेगा. जबकि मैन ऑफ द मैच को 21000 और मैन ऑफ द सीरीज को कार दी जाएगी. लीग से एसिड अटैक पीड़ितों और अन्य जरूरतमंद महिलाओं की मदद की जाएगी.