अमेरिका और इजरायल के Iran पर हमले के बाद शुरू हुई जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा खबरों के मुताबिक जो संकेत मिल रही है उससे इस जंग के लंबी चलने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से ईरान पर हमले जारी रखने के लिए कहा है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक क्राउन प्रिंस ने अमेरिका से कहा है कि ईरान की मौजूदा सरकार को खत्म कर देना चाहिए. यह खाड़ी देशों को बदलने का अहम मौका है. सऊदी अरब ईरान को खाड़ी क्षेत्र के लिए खतरा मानता है उसका मानना है कि इस खतरे को खत्म करने के लिए ईरान में सत्ता परिवर्तन होना अनिवार्य है.
बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दिन 5 दिन के लिए युद्ध डालने का दावा किया था उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ हुई बातचीत के बाद 15 मुद्दों पर सहमति बनी जबकि ईरान ने कहा था कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है.
इससे पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि प्रिंस सलमान लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति पर प्रेशर बना रहे हैं कि वह ईरान पर हमला करते रहें. इस खबर में यह भी दावा किया गया है कि Donald Trump और नेतन्याहू रोजाना बातें कर रहे हैं इसके साथ ही साथ ट्रंप सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी रोजाना बात करते हैं। इस तरह से शिया बहुल ईरान के खिलाफ सुन्नी बहुत सऊदी अरब खुलकर अमेरिका और इजरायल के साथ नजर आ रहा है.
जानकार मानते हैं कि सऊदी अरब को इस बात का डर है कि ईरान किसी भी वक्त उन पर हमला कर सकता है. ऐसे में सऊदी अरब को लगता है कि ईरान के हमले के दौरान इजराइल ही उनकी मदद और सुरक्षा करेगा.
23 मार्च को अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran में सत्ता परिवर्तन को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और इस दिशा में एक खास शख्स से बातचीत की जा रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान में नए पॉलीटिकल सिस्टम के ऑप्शंस पर काम कर रहा है. यहां Venezuela की तरह कोई नया नेता सामने लाया जा सकता है या फिर अमेरिका के साथ मिलकर Joint Leadership का Model भी अपनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि Iranबातचीत के लिए तैयार है और जल्द समझौता करना चाहता है. इसलिए 5 दिन या उसे कम समय में यह डील हो सकती है.