प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ की सैटेलाइट इमेज जारी की है. जहां इस वक्त दुनिया भर से आए श्रद्धालु पवित्र संगम तट पर डुबकी लगा रहे हैं. इन तस्वीरों में टेंट सिटी, पांटून पुल और संगम को दिखाया गया है. इन तस्वीरों में नए शिवालय पार्क का निर्माण भी साफ देखा जा सकता है.
इस अमृत स्नान में बड़ी संख्या में विदेशी भी शामिल हो रहे हैं. सिर्फ ग्यारह दिनों में रिकॉर्ड 10 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया है. रोजाना औसतन 91 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई. 45 दिनों के इस महाआयोजन में 40 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं. 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद को देखते हुए 12 किलोमीटर के अतिरिक्त स्नान घाट का निर्माण कराया गया है. (तस्वीर साभार- इसरो के एक्स अकाउंट से साभार)