चुनाव आयोग ने देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का ऐलान कर दिया है. अब देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी. यह प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने वाली है. इससे पहले चरण में बिहार में SIR करवाया गया था.
यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है, जिसमे वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है. इसमें 18 साल से ज्यादा के नए मतदाताओं को जोड़ा जाता है और ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है या जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं. वोटर लिस्ट में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है.
इस प्रक्रिया के तहत बीएलओ घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं. इस प्रक्रिया का मकसद कोई भी योग्य मतदाता लिस्ट में ना छूटे और कोई भी आयोग के मतदाता सूची में शामिल न हो.