बॉलीवुड में कम्युनल बायसनेस का आरोप लगाने वाले मशहूर संगीतकार एआर रहमान के मामले में सीनियर एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने कहा है कि – शांति से रहो, ये देश हमारा है. ये छोटी चीजें हर देश में होती हैं. तो किस पर विश्वास करें और कितना विश्वास करें. फिर चाहे वो सच हो या नहीं. हमें इसमें इनवॉल्व क्यों होना चाहिए. इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि खासतौर पर मेरी उम्र में मैं इनवॉल्व नहीं होना चाहती. बस सिर्फ इतना ही कह सकती हूं कि शांति से रहो, यह मुल्क हमारा है.
बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में ए आर रहमान ने कहा था कि पिछले 8 सालों में शायद सत्ता का बदलाव हुआ है और जो रचनात्मक नहीं हैं वह फैसला ले रहे हैं, शायद सांप्रदायिक बात भी रही हो लेकिन मेरे सामने किसी ने नहीं कहा, हां कुछ बातें सुनाई देती हैं, जैसे आपको बुक किया गया, लेकिन दूसरी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म फंड की और अपने संगीतकार ले आए. मैं कहता हूं ठीक है मैं आराम करूंगा. (तस्वीर – ए.आर.रहमान फेसबुक पेज से साभार)