Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

‘sharabat jihaad’ पर बोले रामदेव, रूह अफजा वालों ने खुद पर ‘sharabat jihaad’ले लिया

Anju Pankaj Desk, April 19, 2025April 19, 2025

Swami Ramdev’s statement on ‘Sharbat Jihad’ योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपने ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर कहा कि मैंने किसी खास ब्रांड या संप्रदाय का नाम नहीं लिया. जबकि रूह अफजा वालों ने खुद पर ‘शरबत जिहाद’ ले लिया. इसका मतलब है कि वो यह जिहाद कर रहे हैं. अगर वो इस्लाम के प्रति समर्पित हैं और मस्जिद और मदरसे बना रहे हैं तो उन्हें खुश होना चाहिए. हालांकि सनातनियों को समझना चाहिए, अगर किसी को इससे परेशानी है तो उसे होने दें.

बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने स्वामी रामदेव के ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. उन्होंने स्वामी रामदेव पर धार्मिक नफरत को बढ़ावा देने और सांप्रदायिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रामदेव पतंजलि के शरबत का प्रचार करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से रूह अफजा वालों पर निशाना साध रहे हैं. उनका कहना है कि इसकी बिक्री से होने वाली आमदनी का इस्तेमाल मदरसों और मस्जिदों को फंड करना में किया जाएगा. (तस्वीर साभार- स्वामी रामदेव फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes