Pakistan इन दिनों तालिबान के खतरनाक हमलों को झेल रहा है. दोनों देशों के बीच सीमा विवाद (डूरंड लाइन) गहराता जा रहा है. तालिबान ने डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी चौकियों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं. जिसमें 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है. जिसके बाद से Pakistan बौखलाया हुआ है. क्योंकि इससे Pakistan को भारी नुकसान तो हुआ ही है. साथ ही साथ उसकी कमजोरियां भी उजागर हुई हैं.
तालिबान के इस हमले के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रावलपिंडी में इमेरजेंसी बैठक बुलाई. खबरों के मुताबिक इस बैठक में आसिम मुनीर बेहद नाराज नजर आए. उन्होंने सेना के आला अधिकारियों से सवाल किया कि Pakistan के पास इस हमले की खुफिया जानकारी क्यों नहीं थी. उन्होंने पूछा कि ऐसी खुफिया नाकामी क्यों हुई. साथ ही साथ इससे निपटने का प्लान कहां था.
इस बैठक में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने कहा कि Pakistan बाहरी और आंतरिक मोर्चे पर अब युद्ध की स्थिति में हैं. हमारे जवान और नागरिक कुर्बान हो रहे हैं. हम कब तक एक सॉफ्ट स्टेट बने रहेंगे. बता दें कि तालिबान ने 7 इलाकों में Pakistan पर अटैक किया. जिससे पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा.