अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran में सत्ता परिवर्तन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और इस दिशा में एक खास शख्स से बातचीत की जा रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान में नए पॉलीटिकल सिस्टम के ऑप्शंस पर काम कर रहा है. यहां Venezuela की तरह कोई नया नेता सामने लाया जा सकता है या फिर अमेरिका के साथ मिलकर Joint Leadership का Model भी अपनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि Iranबातचीत के लिए तैयार है और जल्द समझौता करना चाहता है. इसलिए 5 दिन या उसे कम समय में यह डील हो सकती है.
बता दें कि अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान की इस जंग में अब तक ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें ईरान में 1444, लेबनान में 1000, इराक में 60, सीरिया में 4, फिलिस्तीन में चार, इजराइल में 18, कुवैत में 6, बहरीन में दो, यूनाइटेड अरब अमीरात में आठ, सऊदी अरब में दो, ओमान में तीन लोगों की मौत हुई है. जबकि 13 अमेरिकी सैनिक और एक फ्रांसीसी सैनिक की भी मौत हुई है.