Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

दिल्ली में आंतकी हमले का अलर्ट, लश्कर की साजिश

Anju Pankaj Desk, February 22, 2026February 22, 2026

दिल्ली में आंतकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक लश्कर-ए-तैय्यबा ने दिल्ली के लाल किला और चांदनी चौक के एक मंदिर पर हमले की साजिश रची है. ऐसी खबर है कि आतंकी इस इलाके में आईईडी धमाका कर सकते हैं. इस सूचना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इसके अलावा देश के दूसरे प्रमुख मंदिरों पर आतंकियों की नजर है.

ऐसी खबरें हैं कि पिछले दिनों पाकिस्तान की एक मस्जिद में हुए बम धमाके के बाद लश्कर ने भारत में आतंकी हमले की साजिश रची है. क्योंकि पाकिस्तान मानता है कि इस धमाके में भारत का हाथ है. इसलिए लश्कर बदला लेने के लिए ऐसी साजिश रच रहा है.

इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब और कश्मीर में दो-दो अलग जगहों से आईईडी बरामद किया है.बता दें कि इससे पहले पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास धमाका हुआ था. जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इसलिए सुरक्षा एजेंसिया एहतियातन कड़ी निगरानी कर रही है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes