Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Pakistan में आतंक के अड्डे तबाह, India ने किया ऑपरेशन Operation Sindoor  

Anju Pankaj Desk, May 7, 2025May 7, 2025

Operation Sindoor पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर प्रहार किया है. जिनमें पाकिस्तान के पंजाब में स्थित बहावलपुर का मार्कज सुभान अल्लाह, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय मेन टार्गेट था. भारत के हवाई हमले में यहां स्थित गहरे बंकर भी नष्ट हो गया है.

ऑपरेशन सिंदूर में थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है. यह ऑपरेशन सात मई की सुबह 1 बजकर 44 मिनट पर शुरू किया गया. जिसमें पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे कई आतंकी ढांचे तबाह हो गए हैं.

इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर हाफिज अब्दुल मलिक भी शामिल है. हालांकि पाकिस्तान अथॉरिटी से मौत के आंकड़े को लेकर अलग-अलग बयान आ रहे हैं. उधर एयर स्ट्राइस से बौखलाया पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है. इस फायरिंग में पुंछ मे तैनात लांस नायक दिनेश वीरगति को प्राप्त हुए.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes