Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Donald Trump को धन्यवाद, उन्होंने दोस्ती का मान रखा- भारत सरकार

Anju Pankaj Desk, February 3, 2026February 3, 2026

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने कहा कि भारत और अमेरिका Trade deal में किसी के भी हितों से समझौता नहीं किया गया है. यह एक ऐसी डील है जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा. उन्होंने कहा कि सभी इस डील से उत्साहित हैं इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद. उन्होंने PM Modi की मित्रता का सम्मान किया. दोनों देश इस डील पर जल्द ही साझा बयान जारी करेंगे. Piyush Goyal ने आगे कहा कि एक नेता ने पूछा कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने पहले जानकारी क्यों दी, अरे भाई टैरिफ अमेरिका ने लगाया और कम भी उन्होंने किया इस वजह से जानकारी ट्रंप ने ही दी.

Piyush Goyal ने कहा कि Rahul Gandhi समेत विपक्ष के नेता डील का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनकी सोच नकारात्मक है. इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ अपने दोस्ताना रिश्ते और करीबी रिश्तों का फायदा उठाते हुए अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील फाइनल की है. जो हमारे सभी पड़ोसियों, सभी आसपास के देश और हमारे साथ मुकाबला करने वाले सभी देशों की तुलना में भारत को मिली सबसे अच्छी डील है.

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. अपने देश के एक मजबूत और सम्मानित नेता हैं. हम दोनों ऐसे लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं. यह बात ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कहीं जा सकती.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes