Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Bangladesh में हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो, एक दिन आएगा जब सब जाग जाएंगे, तब रोकना मुश्किल होगा- Mithun

Anju Pankaj Desk, December 27, 2025

Bangladesh में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ अब चौतरफा आवाज उठने लगी है. भारतीय जनता पार्टी नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि – Bangladesh में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार बंद होने चाहिए. उन्होंने कहा कि एक दिन आएगा जब सब जाग जाएंगे और तब इसे रोकना मुश्किल हो जाएगा. सभी सनातन धर्म के अनुयायी एकजुट हो गए हैं और हम सभी से अपील करते हैं कि गर्व से कहो कि हम सनातनी हैं. अभिनेता Mithun Chakraborty ने कहा कि – हमें परवाह नहीं कि किसी बंटवारे में किसे क्या मिलता है, बस इतना की काफी है कि हम सनातन धर्म के अनुयायी एकजुट हैं.

बता दें कि पिछले दिनों Bangladesh में शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल प्रमुख छात्र नेता हादी की हत्या के बाद वहां भारत विरोधी भावना चरम पर है. इसके बाद वहां हफ्ते भर के अंदर हिंसक भीड़ द्वारा दो हिंदू युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. 18 दिसंबर को ढाका के पास एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को पहले भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला फिर उसकी लाश को बीच चौराहे पर टांग कर आग लगा दी गई.

इसी तरह 25 दिसंबर को राजबाड़ी के होसेनडांगा गांव में, जहां 29 साल के युवक अमृत मंडल (सम्राट) को भीड़ ने पीट-पीट कर उसकी जान ले ली. आरोपियों ने उस पर जबरन वसूली करने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया. इसके बाद उस पर एक साथ टूट पड़े और उसे तब तक मारा जब तक उसकी जान चली नहीं गई.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes