अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि Iran से जंग चार से पांच हफ्ते तक चल सकती है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास इससे ज्यादा समय तक कार्रवाई करने की ताकत है. अमेरिका अभी भी Iran में बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई कर रहा है, जबकि अमेरिका ने अभी तक अपनी पूरी ताकत के साथ हमला शुरू नहीं किया है. ट्रंप ने कहा कि Iran पर अभी सबसे बड़ा हमला होना बाकी है.
Donald Trump ने CNN को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और उसका इस्तेमाल किया जा रहा है. इस बीच Iran की तरफ से बयान आया है जिसमें साफ कहा गया है कि Iran अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा. इस बयान के बाद फिलहाल युद्ध के थमने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अब तक Iran में 555 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं इस बीच ईरान के विदेश मंत्री का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या एक धार्मिक अपराध है, जिसके गंभीर नतीजे सामने आएंगे. वहीं Israel के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने कहा है कि इजरायल की सैन्य कार्रवाई का मकसद न सिर्फ खुद को बचाना है बल्कि ग्लोबल सिक्योरिटी को भी बचाना है उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन इजरायली सेना, Israel सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के साथ मिलकर Israel के वजूद के खतरों और अमेरिका और पूरे विश्व के लिए बड़े खतरों को नाकाम करने के लिए शुरू किया गया है.