Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Hamid Ansari के बयान पर भड़की BJP, कहा- Congress और उसका ecosystem,Hindu विरोधी

Anju Pankaj Desk, January 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के विदेशी आक्रमणकारियों को भारतीय बताने वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम विदेशी आक्रमणकारियों का महिमामंडन करता है और हिंदू विरोधी अत्याचारियों को ग्लोरिफाई करता है. यह दुखद है कि भारत के उपराष्ट्रपति पद पर रह चुका व्यक्ति इस तरह के बयान दे रहा है जबकि सच्चाई है कि सभी मुगल बादशाह बगदाद के खलीफा के नाम का खुतबा पढ़कर शासन करते थे. यह पूरी समस्या 3 एम- मुगल में मैकाले और मार्क्स का नतीजा.

बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने महमूद गजनी को भारतीय लुटेरा बताया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इतिहास की पुस्तकों में जिन विदेशी आक्रमणकारी को लुटेरा लिखा गया है, जिसमें महमूद गजनवी भी शामिल है, वह वास्तव में भारतीय लुटेरा था. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहता आया हूं कि जिन लोगों को हम अपनी इतिहास की किताब में विदेशी आक्रांता बताते हैं कोई लोदी है, कोई गाजी है, वह सब भारतीय लुटेरे थे. वो बाहर से नहीं आए थे.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes