Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Vote चोरी के मुद्दे पर Congress को झटका, INDIA गठबंधन का इससे मतलब नहीं- Omar Abdullah

Anju Pankaj Desk, December 15, 2025December 15, 2025

वोट चोरी के मुद्दे पर Congress को बड़ा झटका लगा है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने Congress और Rahul Gandhi की मुहिम की हवा निकाल दी है. उन्होंने कहा है कि – वोट चोरी का मुद्दा Congress का अपना हो सकता है. लेकिन इंडिया गठबंधन (INDIA alliance) का इससे कोई लेना-देना नहीं है. हर सियासी पार्टी को अपना सियासी Agenda तय करने की आजादी है. Congress ने वोट चोरी का अपना मुख्य सियासी मुद्दा बना लिया है. हम अपने मुद्दे खुद चुनेंगे.

हालांकि इस मुद्दे पर उमर अब्दुल्ला Congress का साथ दे भी नहीं सकते. क्योंकि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर चुनाव में उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. अब अगर वो Congress की मुहिम में उनके साथ हो जाते तो उनके लिए इस सवाल का जवाब देना मुश्किल हो जाता कि अगर वोट चोरी हो रही है तो जम्मू-कश्मीर में उन्हें बहुमत कैसे मिल गया.

उधर भारतीय जनता पार्टी ने उमर Omar Abdullah के बयान पर कहा है कि – अब Congress के सहयोगी दल भी समझ गए हैं कि Congress के झूठे नैरेटिव का बोझ उठाना उनके बस की बात नहीं है. बीजेपी का कहना है कि उमर अब्दुल्ला की असहमति ने साफ कर दिया है कि Congress के वोट चोरी के आरोप पर भरोसा नहीं है. (AI-generated image)

National hindu dharmaHindutavpm modiकांग्रेसपीएम मोदीहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes