Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

देश जानता है कांग्रेसी पहले से नंगे,देश इनकी रीति-नीति पर थू-थू कर रहा- PM Modi

Anju Pankaj Desk, February 22, 2026February 22, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी. कांग्रेस नेताओं ने जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया और दरिद्र हो गई है. प्रधानमंत्री ने कहा भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ. पूरा देश गर्व से भर गया. लेकिन कांग्रेस और इसके सिस्टम ने क्या किया, वैश्विक आयोजन को गांधी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए.

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जो हुआ क्या उसमें टीएमसी, डीएमके या बसपा के लोगों ने पाप नहीं किया. सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के सिर्फ बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं. अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे.

मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा हम तो वह लोग हैं जो गांव में किसी के यहां शादी होती है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी जान से जुट जाता है. जिससे कि मेहमान गांव की अच्छी छवि ले कर जाए. कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है. कांग्रेस नेताओं को मोदी से नफरत है हम इसे भी सहन कर लेंगे. लेकिन कांग्रेस को स्मरण रखना चाहिए कि यह बीजेपी का कार्यक्रम नहीं था और ना ही उसे समय भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes