Hindu village in Bageshwar Dham – बागेश्वर धाम में देश का पहला हिंदू ग्राम बनने जा रहा है. इसके लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू गांव की आधारशिला रख दी है. जो अगले 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का सपना हिंदू घर से ही शुरू होता है. जब हिंदू परिवार, समाज और हिंदू ग्राम बनेंगे. तभी हिंदू तहसील, हिंदू जिला और हिंदू राज्य की कल्पना साकार होगी. ये सिर्फ एक ग्राम नहीं बल्कि हिंदू राष्ट्र की नींव है. हम सभी को मिलकर इसे साकार करना है.
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब देश भर में हिंदू क्रांति अभियान चलाएंगे. उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने से पहले हर घर और गांव गांव में कट्टर हिंदू बनाने का काम शुरू होगा. अभियान इसी महीने से शुरू होगा. इस काम के लिए बागेश्वर धाम से टीमें रवाना हो चुकी हैं. अपने वीडियो संदेश में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जहां बरसात होती है. वहां की फसलें खराब हो जाती हैं. जहां सनातन के संस्कार नहीं होते हैं वो नस्लें खराब हो जाती हैं.