Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Delhi blast के दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दुनिया देखेगी- Home Minister Amit Shah

Anju Pankaj Desk, November 13, 2025November 13, 2025

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार बम धमाके को लेकर साजिशकर्ताओं को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि इस विस्फोट के दोषियों को दी जाने वाली सजा इतनी कड़ी होगी कि पूरी दुनिया देखेगी और इससे भविष्य में कोई भी हमारे देश में ऐसे हमले करने की हिम्मत ना कर सके. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. गृहमंत्री ने ये बातें गुजरात के मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहीं.

इस बीच जांच एजेंसियों ने कार ब्लास्ट मामले की जांच तेज कर दी है. इस मामले में एक और संदिग्ध कार बरामद हुई है. ये चौथी संदिग्ध कार सिल्वर कलर की मारुति ब्रेजा है जो फरीदाबाद स्थित Al-Falah University की पार्किंग में खड़ी मिली है. ऐसा माना जा रहा है कि इस कार का इस्तेमाल लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा होगा. जांच एजेंसियों ने अब तक 4 कारें बरामद की हैं. इससे पहले बुधवार शाम को लाल इको स्पोर्ट कार हरियाणा में फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास खड़ी मिली थी. जिसकी जांच जारी है. यहां से पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है.

जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद स्थित Al-Falah University को सील कर दिया है और वहां के संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. दिल्ली कार ब्लास्ट से लिंक सामने आने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी अब जांच के दायरे में है. मेडिकल रेगुलेटरी अथॉरिटी एनएमसी ने यूनिवर्सिटी को नोटिस भेजा है. ऐसी खबरें हैं कि ईडी उसके आर्थिक लेनदेन की जांच कर सकती है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes