उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब यूपी में बनने वाले तोप दुश्मनों को कंपा देगी. हाल के दिनों में पाकिस्तान के जहाज को जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने निशाना बनाया. अब वह लखनऊ में बनेगा. यह प्रदेश में सुरक्षा के माहौल में ही हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे जवानों के मनोबल को तोड़ने वाला कोई बयान आए तो जनता तो जागरुक करने की जरूरत है.
गोरखपुर में परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर बनने वाले भव्य स्मृति भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परमहंस योगानंद जी की विरासत को सम्मान देते हुए उनकी सरकार उनकी जन्मस्थली पर योग मंदिर बना रही है. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)