अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई गई. इस मौके पर रामलला की विशेष पूजा हुई. पहले रामलला का पंचामृत अभिषेक हुआ. उन्हें घी, दूध, दही. शहद और शक्कर से अभिषेक किया. फिर गंगाजल से उन्हें स्नान कराया गया. स्नान के बाद रामलला का श्रृंगार किया गया. सोने की तारों से बुनाई की हुई पीतांबर और हीरा जड़ा मुकुट पहनाया गया.खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला की पूजा अर्चना की.
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामजन्मभूमि का आंदोलन, एक सार्थक लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. अब अयोध्या में आने पर श्रेता युग का एहसास होता है. एक दो साल में रामजन्मभूमि अपने भव्य रूप में होगा. ये आध्यात्म और धर्म के सबसे वैभवशाली धाम के रूप में विकसित हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रतिष्ठा द्वादशी हम सभी को राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूती प्रदान करने का आह्वान कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से एक साल पहले आह्वान किया था कि राम हैं तो राष्ट्र है और राष्ट्र है तो राम हैं. इसे अलग करके नहीं देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बारे में सचमुच बोलने के लिए कुछ शब्द नहीं ह. हम सब का मन भावुक हो जाता है. जब हम पूरे इतिहास को देखते हैं. हमारी तो 3-3 पीढ़ी लगी रहीं. (तस्वीर साभार- माय योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)