Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

देश में पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू

Anju Pankaj Desk, April 1, 2026April 1, 2026

digital census – जनगणना 2027 का पहला चरण आज से शुरू हो गया है. इस चरण में आम लोगों से उनके घरों और सुविधाओं से जुड़ी जानकारियां जुटाई जाएंगी. इसे पूरी तरीके से डिजिटल तरीके से किया जा रहा है. जिसमें मोबाइल ऐप के जरिए डाटा संकलित किया जाएगा. इसमें कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे. पहले चरण में मुख्य रूप से जो सवाल पूछे जाएंगे उसमें पूछा जाएगा कि – आपके घर और वहां मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं, आपका घर किस चीज का बना है, पीने का पानी कहां से आता है, बिजली और शौचालय की क्या व्यवस्था है, साथ ही साथ घर में गाड़ी मोबाइल या इंटरनेट जैसी चीज हैं या नहीं, इसके बारे में सवाल किए जाएंगे.

यानी पहले चरण में सिर्फ घरों की लिस्ट बनाने और आवास जनगणना का काम होगा. जो अप्रैल से सितंबर के बीच किया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या की जनगणना होगी. ये अगले साल होगी. लगभग तीस लाख फील्ड कर्मचारी इस काम में लगाए गए हैं. इसके अलावा जनगणना में स्व-गणना (Self-Calculation) की सुविधा भी प्रदान की गई है. आम लोग खुद ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर इन जानकारी को सबमिट कर सकते हैं. बता दें कि जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसमें लोगों की गिनती की जाएगी. इस बार जनगणना में जातिगत आंकड़े भी जुटाएंगे. सरकार ने आंकड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की है.

बता दें कि इससे पहले 2011 की जनगणना के मुताबिक देश की कुल आबादी 121 करोड़ थी. जिसमें 62 करोड़ पुरुष और 58 करोड़ महिलाएं शामिल थीं.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes