Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

नक्सलवाद पर Home Minister ने फिर दे दी deadline, बोले- 31 मार्च तक खत्म होगा नक्सलवाद

Anju Pankaj Desk, February 22, 2026February 22, 2026

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 31 मार्च तक देश में नक्सलवाद का सफाया हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि मार्च के अंत तक भारत नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में नक्सलवाद अंतिम सांस ले रहा है और 11 राज्यों में फैला यह आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ी चुनौती था. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करने में हम बहुत करीब हैं. 31 मार्च तक पूरे देश को नक्सली हिंसा से मुक्त करने में जरुर सफल होंगे.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2014 से 2026 के 12 साल देश की आंतरिक सुरक्षा के इतिहास में हमेशा स्वर्णिम काल के रूप में अंकित किए जाएंगे. इससे पहले हमारे देश में तीन समस्याएं थी – जम्मू कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद और नॉर्थ ईस्ट. दशकों से हमारी आंतरिक सुरक्षा को यह चुनौती दे रही थी लेकिन आज नॉर्थ ईस्ट में 10000 से ज्यादा युवा हथियार डालकर मुख्य धारा में शामिल हुए. 12 से अधिक शांति समझौते के माध्यम से हमने उत्तर पूर्व में शांति स्थापित किया.

गृहमंत्री अमित शाह ने यह भी कहा की हमारा ध्यान देश के हर लैंड बॉर्डर पर सुरक्षा की व्यवस्था के आधुनिकीकरण, देश को घुसपैठियों से मुक्त बनाने और तीन नई न्याय संहिताओं के पूर्ण अमल पर रहेगा. (तस्वीर साभार – अमित शाह फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes