उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत हो गई है. पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर संगम तट पर 31 लाख लोगों ने स्नान किया. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद माघ मेले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
5 फरवरी तक चलने वाले इस महापर्व में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. इस बार संगम तट पर 800 हेक्टेयर क्षेत्र में माघ मेला लगा है. इस पूरे क्षेत्र को 7 सेक्टर में बांटा गया है. जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर जरूरी इंतजाम किए गए हैं. जिसमें 20-20 बेड के दो अस्पताल, 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 2 हेल्थ सेंटर, 50 एंबुलेंस की सुविधा, 25 हजार शौचालय जैसी तमाम सुविधाएं शामिल हैं. यही नहीं पूरे मेला क्षेत्र में सफाई के लिए 3 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी नियुक्ति है. साथ ही साथ यह सुनिश्चित किया गया है कि सीवर का पानी गंगा-यमुना में ना जाए.
स्नान की प्रमुख तिथियां-
पौष पूर्णिमा – 3 जनवरी,
मकर संक्रांति – 15 जनवरी,
मौना अमावस्या – 18 जनवरी
बसंत पंचमी – 30 जनवरी
माघी पूर्णिमा- 01 फरवरी
महाशिवरात्रि – 15 फरवरी (तस्वीर प्रभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)