यूपी के बहराइच में दुर्गा पूजा के दौरान हुई हिंसा मामले में फैसला आ गया है. इस हिंसा के दौरान रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई गई है. इस हत्या में साथ देने वाले सरफराज के पिता अब्दुल हमीद, 2 भाई फहीम और तालिब समेत 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. हालांकि 13 अभियुक्तों में से 3 को संदेह के लाभ देकर बरी कर दिया गया.
घटना 13 अक्टूबर,2024 की है, जब दुर्गा विरसर्जन के दौरान पीड़ित रामगोपाल मिश्रा अब्दुल हमीद के घर की छत पर चढ़ गया और वहां भगवा झंडा फहरा दिया. इसके बाद दोषियों ने रामगोपाल मिश्रा पर धारदार हथियारों से हमला किया और उसे गोली मार दी. हत्या के बाद इलाके में जमकर हिंसा हुई. इस मामले में अब जिला सत्र न्यायालय के अपर जिला जज प्रथम ने करीब 14 महीने तक चली सुनवाई के बाद फैसला सुनाया है.