Operation Sindoor को लेकर एक और कुबूलनामा सामने आया है. मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथी सैफुल्लाह कसूरी ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने Pakistan को भारी नुकसान पहुंचाया था. उसने माना कि भारत के अटैक में जैश और लश्कर के कई ठिकाने तबाह हो गए थे. इस अटैक में 150 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे.
बता दें कि सैफुल्लाह कसूरी पहलगाम अटैक का मास्टरमाइंड भी है. जो ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान से तिलमिलाया हुआ है. उसने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि – लश्कर, मिशन कश्मीर से पीछे कभी नहीं हटेगा. उसने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर करके बहुत बड़ी गलती की है. जो हमें आतंकवादी कहते हैं सुनो, पूरी दुनिया को पलटा जा सकता है. सिस्टम को बदला जा सकता है. हम अपने मिशन कश्मीर से पीछे कभी नहीं हटेंगे.