उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में प्रचार के दौरान जमकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता माफिया राज कभी लौटने नहीं देगी. सीवान में जनसभा के दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए खानदानी माफिया शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर में खानदानी माफिया कब्जा करना चाहते थे. लेकिन वहां की जनता ने यह भरोसा दिला दिया है कि रघुनाथपुर में माफिया राज अब वापस नहीं आ पाएगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में बुलडोजर ने माफियाओं को जहन्नुम का रास्ता दिखा दिया और बताया कि अपराधियों की संपत्तियां जब्त कर गरीबों के लिए घर बनावाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने रामलला का भव्य मंदिर बनवाकर वादा पूरा किया. साथ ही राम-जानकी पथ और सीतामढ़ी में सीता मंदिर निर्माण भी एनडीए सरकार की बड़ी उपलब्धि है. सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भगवान राम और कृष्ण की विरासत पर गर्व नहीं है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)