शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि महाकुंभ में हिंदू शब्द के लिए हो रहा दुष्प्रचार का अंत हो जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि हिंदू शब्द को लेकर जो गलत प्रचार किया जा रहा है. वह गलत है. क्योंकि हिंदू शब्द का वेदों के साथ ही स्मृतियों, पुराणों और तंत्र साहित्य में भी जिक्र मिलता है. उन्होंने ये बातें प्रयागराज में आयोजित परमधर्म संसद में कही.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि हिंदू शब्द आधुनिक या विदेशियों की देन नहीं है. देश के बंटवारे के वक्त हिंदू शब्द के दुष्प्रचार से कई लोगों ने खुद को हिंदू न कहकर आर्य कहलवाया. यही वजह है कि हिंदुओं की संख्या कम होने से पंजाब का एक हिस्सा जिसे हिंदुस्तान में होना चाहिए था. वह पाकिस्तान में चला गया.