Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Gulf countries में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- Modi government

Anju Pankaj Desk, March 3, 2026March 3, 2026

Iran पर America और Israel के हमले के बीच Middle East में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर Government of India का बड़ा बयान आया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि Gulf countries में करीब एक करोड़ भारतीय हैं जिनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. मंत्रालय ने कहा की संघर्ष शुरू होते ही भारत ने चिंता जताई थी, सभी पक्षों से संयम बरतने, हालात को और न बिगाड़ने की अपील की थी. लेकिन Ramadan में स्थिति और खराब हो गई. पिछले कुछ दिनों से न सिर्फ संघर्ष तेज हुआ बल्कि अन्य देशों तक फैल गया है. तबाही और मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है.

Ministry of External Affairs ने कहा कि सुरक्षा और स्थिरता से जुड़े हित होने के कारण यह घटनाक्रम भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय है. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया की खाड़ी क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ भारतीय नागरिक रहते हैं और काम करते हैं उनकी सुरक्षा और भलाई हमारी प्राथमिकता है, भारत का व्यापार ऊर्जा आपूर्ति मार्ग भी इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है. यहां किसी बड़े व्यवधान का Indian Economy पर गंभीर असर पड़ता है. पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों के कारण कुछ भारतीय नागरिकों की जान गई है या वे लापता है . भारत सरकार ने कहा कि समाधान का रास्ता निकालते हुए हम संघर्ष को जल्द खत्म करने की अपील करते हैं.

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes