Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

मोहब्बत की दुकान, मोदी की कब्र खोदने की बात करती है- PM Modi

Anju Pankaj Desk, February 5, 2026

राज्यसभा में राष्ट्रपति की अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि यह कौन सी मोहब्बत की दुकान है जो मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं. क्या यह सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का अपमान नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि Trinamool Congress, Congress, Left, DMK दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे हैं. उनकी पहचान क्या बनी उनके वक्त डील के नाम पर वह बोफोर्स याद आता है. आज डील की चर्चा गौरव से होती है.

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि मैं एक तरफ देश के युवाओं के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रहा हूं , वहीं कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने की तैयारी कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई विजन नहीं था हमारी काफी ताकत उनकी गलतियों को सुधारने में लग रही है उसे दौर में दुनिया के मन में हमारी जो इमेज बनी थी उसे मिटाने में बहुत मेहनत लगती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि Rahul Gandhi ने रवनीत बिट्टू को गद्दार कहा है, क्योंकि वह सिख हैं. यह सिखों का अपमान है. Congress के युवराज जिनका शातिर दिमाग है, उन्होंने सदन के एक सांसद को गद्दार कहा. उनका अहंकार चरम पर है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा में भाषण के दौरान विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा था. इस वजह से स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री का भाषण टाल दिया था. उनका कहना था कि सदन में प्रधानमंत्री के साथ कुछ भी अप्रत्याशित घटना हो सकती थी. (तस्वीर – संसद टीवी से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes