पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि Bangladesh और भारत के मुसलमान ये जान लें कि उनके पूर्वज सनातनी Hindu ही थे. यहां तक कि ईसा मसीह के पूर्वज तक भी Hindu ही थे. Bangladesh के वर्तमान हालात का समर्थन नहीं बल्कि विरोध जरूरी है. उन्होंने साफ कहा कि Hindu सुरक्षित रहेंगे तभी विश्व बचेगा.
उन्होंने कहा कि Bangladesh के मुद्दे पर केंद्र सरकार अपने स्तर पर जरूरी कदम उठा रही है. जो किया जाना चाहिए, वो सभी कुछ हो रहा है. हर एक्शन सार्वजनिक रूप से नहीं किया जा सकता. बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति का समाधान सद्भावना पूर्ण संवाद के माध्यम से ही संभव है. बता दें कि पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने ये बातें पश्चिम बंगाल के गंगासागर में कही, जहां वो पुण्य स्नान के लिए पहुंचे थे.