उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश बदल रहा है. आज का भारत का आत्मविश्वास से भरा हुआ है. जो कि हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है. अभी दुनिया ने देखा कि हमने पाकिस्तान की मांद में घुसकर सबक सिखाया. ये विकसित भारत है और हमारा तो इतिहास रहा है कि हमने कभी किसी दूसरे देश में घुसकर दखल नहीं किया है. हम किसी को छेड़ते नहीं हैं पर जो हमें छेड़ता है हम उसको छोड़ते भी नहीं हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक कार्यक्रम में सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के दौरान कहा कि बदलते भारत में शिक्षकों की भूमिका बहुत अहम है. शिक्षक नवाचार करें, समय पर क्लास में पहुंचें और बच्चों के पाठ्यक्रम को ऊबाऊ न होने दें. उनके सामने अच्छा आचरण करें, क्योंकि ये वर्तमान पीढ़ी के साथ ही भविष्य की पीढ़ी के लिए भी जरूरी है. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)