हमेशा की तरह एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2026 में प्रदेश के युवाओं को करीब डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने को मंजूरी दी है. हाल ही में हुई एक हाईलेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से खाली पदों की सूची मांगी. इन खाली पदों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री योगी ने 1.50 लाख पदों पर नियुक्ति की इजाजत दे दी.
इन नियुक्ति के साथ प्रदेश की योगी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान दर्ज हो जाएगा. योगी सरकार प्रदेश की पहली सरकार होगी, जिसने 10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का टार्गेट पूरा किया. पिछले साढ़े 8 साल में अलग-अलग डिपार्टमेंट में युवाओं को साढ़े 8 लाख से ज्यादा गवर्नमेंट जॉब दिया जा चुका है. यही नहीं यह सभी सरकारी नौकरियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से प्रदान की गई हैं. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)