Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP में खाद की कालाबाजारी पर Yogi सरकार सख्त, NSA लगाने का फैसला

Anju Pankaj Desk, December 16, 2025

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खाद की कालाबाजारी पर एक्शन में आ गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद की कालाबाजारी और नकली खाद बेचने वालों पर एनएसए लगाने का एलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिलावटी और नकली खाद बेचने वालों और खाद की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को और किसानों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. सीएम योगी ने कहा कि किसानों को अगर खाद को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत हुई तो इसकी जवाबदेही तय होगी और दोषी पर कार्रवाई होगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम और आला अधिकारियों को खुद फील्ड में जाकर खाद की दुकानों पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से किसानों को खाद सरकारी दरों पर मिलना सुनिश्चित करने को कहा है. यही नहीं फील्ड में तैनात अधिकारियों की निगरानी भी की जाएगी. साथ ही साथ लापरवाही की विजिलेंस जांच कराई जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि किसानों की जरूरतों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में सरकार कोई समझौता नहीं करेगी.

बता दें कि यूपी की योगी सरकार, किसानों के हित के लिए हर संभव कदम उठा रही है. जिससे की प्रदेश के किसानों को खेती से लाभ हो और उनका जीवन स्तर सुधरे. योगी सरकार का जोर किसानों की आर्थिक समृद्धि पर है. योगी सरकार की नीतियों की वजह से यूपी की खेती की तस्वीर बदल गई है. प्रदेश के किसान अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि उद्यमी भी बन रहे हैं. किसानों का सारा भुगतान समय पर किया जा रहा है. सिर्फ इस सीजन की बात करें तो प्रदेश में 3.15 लाख से ज्यादा किसानों से 19.14 लाख मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है. जिसके लिए 4500 करोड़ से ज्यादा का भुगतान भी किया जा चुका है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes