जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई है, तब से प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हुई है. सरकार लगातार इसे और बेहतर करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. प्रदेश को साल 2047 तक विकसित बनाने के मकसद से राज्य के स्वास्थ्य सेवा ढांचे को विकसित करने की दिशा में काम हो रहा है. सरकार इसी मकसद से अगले 10 साल में एक लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी.
योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश का अमेठी जिला तेजी से आधुनिक स्वास्थ्य औऱ मेडिकल शिक्षा का सेंटर बन गया है. अब यहां के लोगों को योगी सरकार से एक और तोहफा मिलने जा रहा है. अमेठी की तिलोई तहसील में स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय करीब तीस सौ करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है. जिसके बनने के बाद इलाके में स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर हो जाएगी. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)